Posts

Showing posts from June, 2020

ऐ दोस्त जरा रुक जाना था| नहीं ऐसा कदम उठाना था

Image
ऐ दोस्त जरा  रुक जाना था| नहीं ऐसा कदम उठाना था| माना बहुत निराश थे| हर जगह से तुम हताश थे| सपने शायद टूट रहे थे अपने भी तुमसे रूठ रहे थे| बस थोड़ा धैर्य दिखाना था| नई उम्मीद नए सपनो संग जमकर जोर लगाना था| नहीं ऐसा कदम उठाना था| माना हर कोशिश नाकाम हुए, जीत से ज्यादा मिली| नहीं मिला वो प्यार सच्चा | दूर हुआ वो यार अच्छा| जीवन लगा अधूरा था|  सूनेपन का पहरा भी पूरा था| बस थोड़ा और विश्वास जगाना था| सिंह सी गर्जन कर सूनापन दूर भागना था|नहीं ऐसा कदम उठाना था| माना दिल बहुत ही भारी था और सुनने को न कोई याड्डी था | अंदर अंदर घुटन बहुत थी, और  कपट लोगो का जारी था| बस एक नई कोशिश कर बाधा को लांग के जाना था| नहीं ऐसा कदम  उठाना था . कभी कभी जीवन का पहिया कठिन पर जाता है उम्मीद होती गुम  और मस्तिष्क बहुत चकराता है |ऐसे मे खुद को साधो ध्यान धरो और खुद को जानो| भूलो सब चिंताए और खुद से कुछ पल बात करो| कैसे तुम हर मुश्किल को बड़ी हिम्मत से जीता था| रोक न पाता कोई रोड़ा| कैसे हर नाकामी को तोड़ा था| फिर हर निराशा में भी तुम को एक आशा दिख जाएगी| खोए हुए सारी ताकत वापस...