Kavita - 001 - न्यू ईयर रेसोलूशन

न्यू ईयर रेसोलूशन है न बचा कोई सोलुशन है अदरक जैसे फैली इस काया को अब सुडोल बनाना है | पिज़्ज़ा बर्गर जंक फ़ूड छोड़, हेल्थी फ़ूड अपनाना है | बस अब जिम मे जाना है भरी भरी वेट उठा के बॉडी का वेट घटना है |
कोई पुरानी जीन्स अब फिट न आती है | नीचे गिरी हुए चीज उठने मे अफ्फत मच जाती है | बैठ के उठने उठ के बैठने मे पूरी क़यामत लग जाती है |कौनसा जूता पहना है अब ये भी न दिख पाता है इस मोटी सी तोंद के सिवा कुछ और नज़र नहीं आता है | बस अब जिम मे जान है | ट्रेड मिल पे दोढ दोढ के बॉडी का वेट घटना है |
बाइक पे बैठने जाऊ तो टायर मुझसे डर जाता है | कंडक्टर भी अब हसी ख़ुशी अब डबल टिकट कटवाता है | वेट नापने का काटा भी बिना रुके भाग जाता है | ग्रीन टी भी अब तो खुद को असहहाय सा पाती है | बस अब जिम मे जाना है हैवी हैवी क्रुंचेस मार के बॉडी का वेट घटना है |
चाहे जितना अंदर खींचू २ इंच बच जाता है | बगल वाला छोटा बच्चा भी मोटू अंकल कह हस जाता है | अब तो ना कोई यार दोस्त भी लंच डिनर पे संग ले जाता है | देश की इकॉनमी कैसे भी हो पर तोंद को रोक न पाती है | बस अब जिम मे जाना है हैवी हैवी पुशअप्स मार बॉडी का वेट घटना है |
कैसे कोई सुन्दर कन्या इस जीवन मे आएगी | इस सिक्स पैक के सीजन मे न मेरी तोंद चल पाएगी | क्या इस बढ़ती तोंद संग ही मेरी लाइफ तनहा ही कट जाएगी या कोई युक्ति मुझपे असर दिखलाएगी | अब ना मॉर्निंग वाक न कोई टॉक कुछ कर पाएगी | बस अब जिम मे जाना होगा | लम्बे लम्बे प्लांक लगा के बॉडी का वेट घटना होगा |

Comments

Popular posts from this blog

Kavita - 011 - जा तुझे आजाद किया

Kavita 020 - राधा कृष्णा प्रेम

Kavita - 019 थोड़ा सा सूनापन ,दिल में तेरे जाने का गम